Skip to main content

गणित प्रतियोगी क्लास 5

 Ques-1 एक वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए जिसको 1260 रुपए ने बेंचा जाता है और उसे 12.5% का लाभ प्राप्त होता है।

Ans-   इस सवाल को ध्यान से समझेंगे  आप कभी भूलेंगे नहीं

          कभी भी इस तरह का सवाल पूछा जाए तो एकबार 

          Percentage से हमेशा के लिए समझ जाएंगे

           12.5%  = 1/8  यहां जो अंश में दिया हुआ नंबर 1 है और हर में 8 है । हमेशा याद रखना हर वाला नंबर जो होता है CP यानी क्रय मूल्य को दर्शाता है। और जो अंश में दिए होता है उसे SP यानी विक्रय मूल्य को दर्शाता है।

           यहां अगर हम SP/CP = 1+8/8 =9/8 

इसमें SP=9  ,   CP=8 

जबकि ques में SP का मान 1260 दिया हुआ है तब 

              1260/9 = 140 गुना है 

तब क्रय मूल्य ज्ञात करने के लिए 

8 में 140 का गुणा कर देंगे तो आएगा 8*140=1120

  अगर इसी मे हम profit यानी लाभ ज्ञात करना चाहे तो आएगा 1260-1120=140



Ques-2    16 वस्तुओं का क्रय मूल्य 14 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है तो लाभ या हानि % ज्ञात कीजिए।

Ans-    ऊपर के ques में जैसा मैंने बताया था उसी को लेकर चले तो 

   Ques में दिया है     16CP =14SP

अब हमेशा प्रॉफिट या लॉस CP को base मानते है तभी निकलता है तब

            SP/CP  = 16/14=8/7  यहां से हम इसको ऐसे भी लिख सकते है  1/7 यानी  7 रुपए की कोई चीज हम 8 रुपए की बेचकर 1 रुपए का फायदा कमा रहे हैं या ऐसे समझ सकते हैं     1+7/7  = 8/7

अब प्रतिशत निकालने के लिए 1/7*100 = 14.28% लाभ

यही इसका सही जवाब होगा 





कॉमेंट बॉक्स में आप अपने ques या कोई भी doubt है तो उसको clear कर सकते हैं 🙏

   

Comments